देवरीकला-: ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को निकाले गए विशाल जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए मुस्लिम समाज ने गुरुवार को थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों का सम्मान किया।
विशाल जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की मुस्तैदी के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इसी को लेकर जनसेवा समिति के अध्यक्ष गुटी खान, नगरपालिका उपाध्यक्ष नईम खान सहित मुस्लिम समाज की पूरी टीम ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी एवं एसडीओपी का फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया। साथ ही जुलूस के दौरान ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों का भी फूल मालाओं से सम्मान किया गया।
मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की बेहतर व्यवस्था और सहयोग के कारण ईद मिलादुन्नबी का विशाल जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सका।
नगर के जनसेवा समिति के अध्यक्ष गुटी खान ने बुधवार को मुस्लिम समाज द्वारा निकाले गए विशाल ईद मिलादुन्नबी जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
गुटी खान ने कहा कि जुलूस के दौरान एसडीओपी अरुण संध्या उइके, थाना प्रभारी हरिराम मानकर सहित समस्त पुलिस बल एवं प्रशासन ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती और प्रशासन की मुस्तैदी के चलते विशाल जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की ओर से पुलिस एवं प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया गया है। समाज ने पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना बनाए रखने की बात कही।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ