देवरीकला-:शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कॅरियर काउंसिलिंग, कौशल विकास एवं वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम आयोजित हुआ।
प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक पाठ्यक्रमों तक सीमित न रहकर रुचि, योग्यता और बाजार की मांग के अनुरूप कॅरियर चुनें। विशेषज्ञों ने आधुनिक कॅरियर विकल्पों, डिजिटल अवसरों तथा सही दिशा चयन की जानकारी दी। उन्होंने व्यावहारिक कौशल एवं वोकल फॉर लोकल अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया।
मंच संचालन डॉ. रिजवान खान ने किया तथा आभार विनोद सोनी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. जी.आर. चौहान, शिवलाल अहिरवार, भगवत सिंह पटेल सहित कई शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ