देवरीकला-: सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आज महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव संबोधन का प्रोजेक्टर के माध्यम से सामूहिक प्रसारण किया गया। विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को एक साथ देखा-सुना।
7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने पीएम मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश को संबोधित किया। उन्होंने सेवा, विश्वास और राष्ट्रसमर्पण को अपनी यात्रा का आधार बताया तथा ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य के लिए निरंतर कर्म पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने सेवा, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका का संकल्प लिया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान के तहत देशभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ