देवरीकला-: शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार, 8 अक्टूबर को यातायात सुरक्षा पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर जरा सी भी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। सेवा संकल्प अभियान प्रभारी डॉ. जी.आर. चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के अनमोल जीवन की रक्षा के लिए आवश्यक है।
विद्यार्थियों ने रैली के दौरान बैनर और स्लोगन बोर्ड लेकर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई। उन्होंने ‘‘हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ’’, ‘‘नशा छोड़ो, सुरक्षित वाहन चलाओ’’ तथा ‘‘दुर्घटना से देर भली’’ जैसे नारों के माध्यम से राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षा का संदेश दिया।
इस अवसर पर शिवलाल अहिरवार, भगवत सिंह पटेल, डॉ. नीरज कुमार मिश्रा, डॉ. अनामिका पाठक, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. राजेन्द्र कुमार नागेश, डॉ. भूपेन्द्र कुमार, डॉ. हरिशंकर सेन, डॉ. आनंद भट्ट, राजेश गिरवाल, ज्योति तिवारी, चंदन सिंह अहिरवार के साथ एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ