Sagar-:जेनिथ हाई स्कूल गौरझामर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर,23 विद्यार्थियों को संस्था द्वारा मुफ्त चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।The State Halchal News 

गौरझामर-:द जेनिथ हाई स्कूल गौरझामर में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट की विशेषज्ञ टीम ने कक्षा 2 से 10 तक के लगभग 400 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों का नेत्र परीक्षण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोती सिंह गौंड रहे। उन्होंने शिविर का शुभारंभ करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की।
परीक्षण के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों की दृष्टि जांच की। इसमें 23 विद्यार्थियों में दृष्टि संबंधी समस्याएं पाई गईं। इन विद्यार्थियों के लिए चश्मे बनाए जाएंगे, जिन्हें संबंधित संस्था द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
यह निःशुल्क नेत्र परीक्षण कार्यक्रम सर्व मंगल फैमिली ट्रस्ट के अंतर्गत सद्गुरु सेवा संघ के सहयोग से आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधक एवं संचालक ने सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकीय टीम तथा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा के लिए इस प्रकार के शिविर अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय पहल हैं।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर 

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ