महाराजपुर-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा,सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बड़नगर से बनारस तक निकाली जा रही 'नमो सेवा संकल्प यात्रा-9' का दूसरे दिन मंगलवार को महाराजपुर मंडल के ग्राम रीछई में समाजसेवी संदीप जैन (बबलू सिनेमा) के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया।
महाराजपुर मंडल में यात्रा के पहुंचने पर संतोष सोनी जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला ग्रामीण एवं सरपंच आकांक्षा सोनी के द्वारा ढोल-नगाड़ों,फूल-मालाओं और भारत माता के जयघोष के साथ यात्रा का आत्मीय अभिनंदन किया।इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवरी विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया,भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आयुष पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा के स्वागत के पश्चात भाजपा नेताओं एवं यात्री दल ने महाराजपुर के हाट बाजार परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला ग्रामीण के जिला महामंत्री संतोष सोनी,महाराजपुर सरपंच आकांक्षा सोनी,महेश पाठक,संदीप जैन बबलू समाजसेवी,मंडल अध्यक्ष देवरी मोंटू राजपूत,वरिष्ठ कार्यकर्ता सरपंच प्रतिनिधि देवेन्द्र खरे,महाराजपुर मंडल अध्यक्ष महेश सरवैया,शिवशंकर व्यास,सुरेश बड़कुल,रविंद्र पटेरिया,भाऊ मनोज व्यास,गुड्डू नामदेव,राजा सोधिया,ओमप्रकाश व्यास,सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ