तेंदूखेड़ा-: “खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के माध्यम हैं, बल्कि ये एक स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव भी रखते हैं।”
आज राजमहल प्रांगण, चीचली में राजा शंकर प्रताप सिंह जूदेव जी की स्मृति में आयोजित ‘अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026’ के फाइनल मैच का आनंद माननीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने लिया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
समस्त ऊर्जावान और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। इस सफल खेल स्पर्धा के शानदार आयोजन के लिए आयोजकों का भी अभिनंदन।
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ