गौरझामर-: पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में फरार कस्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने करीब चार वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर फारुकी को 21 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आबकारी प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे मौजूद है!सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वारंटी महेश पिता राधेश्याम अग्रवाल (30), निवासी राजमार्ग लोलरी, थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय देवरी से स्थाई वारंट प्रकरण क्रमांक 951/08, धारा 34 एवं 36 आबकारी अधिनियम के तहत जारी था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को देवरी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे उपजेल रहली भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर फारुकी, प्रधान आरक्षक 856 प्रमोद सोनकर एवं आरक्षक 734 शिवप्रताप की सराहनीय भूमिका रही!
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ