गोटेगांव -: क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी यशराज जैन के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मिनी स्टेडियम में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ‘मुन्ना भैया’ के निर्देश पर सहयोग क्रीड़ा मंडल, गोटेगांव द्वारा आयोजित किया गया। यशराज जैन ने डिस्कस थ्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर स्टेट रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे कई बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं खेलप्रेमियों ने यशराज का स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, अनिल केशरवानी, गोविंद जैन ‘भूरे’, पंकज चौकसे, राजकुमार जैन, सत्यनारायण मिश्रा, देवदत्त पचौरी, उमाशंकर साहू, त्रिभुवन साहू, उमाशंकर छिरा, जितेंद्र चौबे सहित एसकेएमजी के समस्त कोच एवं खेल जगत से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
खेल रत्न समारोह में सहयोग क्रीड़ा मंडल को मिली शील्ड
विगत दिवस मानस भवन, जबलपुर में आयोजित महाकोशल क्रीड़ा परिषद के ‘महाकोशल खेल रत्न अलंकरण समारोह’ में खेलों के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं योगदान के लिए सहयोग क्रीड़ा मंडल, गोटेगांव को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान गोटेगांव की खेल प्रतिभाओं, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल जगत से जुड़े सभी लोगों के निरंतर परिश्रम एवं समर्पण का गौरव माना जा रहा है। समारोह में इस सम्मान की जानकारी भी साझा की गई। सहयोग क्रीड़ा मंडल के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने इसे गोटेगांव की खेल प्रतिभाओं को समर्पित सम्मान बताया।
संवाददाता - रामबाबू पटेल गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर
0 टिप्पणियाँ