देवरीकला-: शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत् 08, 09 एवं 10 अक्टूबर 2026 को फिट इंडिया, योग एवं ध्यान कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे ऋषियों ने कहा है-‘‘पहला सुख निरोगी काया’’। अगर हमारा शरीर और मन स्वस्थ्य रहेगा, तभी हम देश की प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकेंगे। सेवा संकल्प अभियान प्रभारी डॉ. जी.आर. चौहान ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम फिटनेस की बात करते हैं, तो अक्सर हमारा ध्यान सिर्फ जिम या शारीरिक कसरत पर जाता है। लेकिन असल फिटनेस केवल शारीरिक नहीं बल्कि शारीरिक सुदृढ़ता के साथ मानसिक संतुलन का मेल है। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने विद्यार्थियों को खेलों में सहभागिता करने एवं शारीरिक फिटनेस के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के अतिथि विद्वान विनोद सोनी ने ध्यान एवं योग के महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों को बताया कि मेडिटेशन वह उपकरण है जो हमारे बिखरे हुए विचारों को समेटकर एकाग्रता प्रदान करता है। इस अवसर पर शिवलाल अहिरवार, भगवत सिंह पटेल, डॉ. राजेन्द्र कुमार नागेश, डॉ. भूपेन्द्र कुमार, अरविन्द सेन, अबरार खान, गुलाब चौरसिया एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ