देवरी कला-:म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी समस्या, समाधान एवं नवाचार विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। सेवा संकल्प के प्रभारी डॉ. जी.आर. चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में समस्याओं पर मन केन्द्रित नहीं होना चाहिए बल्कि समाधान की ओर चिंतन करना चाहिए और शिक्षा के दौरान चिंतन विद्यार्थी जीवन का मुख्य विषय है। कार्यक्रम का संचालन विनोद सोनी ने एवं आभार शिवलाल अहिरवार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. हरिशंकर सेन, डॉ. नीरज कुमार मिश्रा, डॉ. आनंद भट्ट, चंदन सिंह अहिरवार एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ