देवरीकला-:म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में 17 अक्टूबर शनिवार को सेवा संकल्प अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया। विगत 01 माह 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चले सेवा अभियान में सेवा संकल्पों को लेकर महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को सेवा संकल्प के प्रभारी डॉ. जी.आर. चौहान ने सम्मानित करते हुए कहा कि सेवा का संकल्प विद्यार्थी अपने जीवन में उतारे और प्रगति पथ पर आगे बढ़ें। राष्ट्र सर्वोपरि है इस पर चिंतन करते हुए विद्यार्थी अपनी उपयोगिता सिद्ध करें। इस अभियान में महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस और रेकक्रॉस इकाई के सभी विद्यार्थियों का ह्नदय से आभार है कि आपने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। मंच संचालन डॉ. हरिशंकर सेन ने किया एवं आभार डॉ. रिजवान खान ने माना। इस अवसर पर शिवलाल अहिरवार, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. मनीषा पाण्डे एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ