Sagar-:मतदाता जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन।The State Halchal News

देवरी कला: शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत व्याख्यान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी असली ताकत जनता के वोट में निहित है। मतदान केवल संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य भी है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने घर और पड़ोस के लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता तथा प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर शिवलाल अहिरवार, डॉ. अनामिका पाठक, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. रिजवान खान, डॉ. राजेन्द्र कुमार नागेश, डॉ. भूपेन्द्र कुमार, राजेश गिरवाल, ज्योति तिवारी, चंदन सिंह अहिरवार, प्रेमनारायण साहू एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर 

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ