देवरीकला-:मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में मंगलवार, 06 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में ‘सीएम यूथ कॉन्क्लेब 2026’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
यह प्रसारण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. जी.आर. चौहान, शिवलाल अहिरवार, भगवत सिंह पटेल, डॉ. अनामिका पाठक, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. रिजवान खान, डॉ. राजेन्द्र कुमार नागेश, डॉ. भूपेन्द्र कुमार, डॉ. आनंद भट्ट, राजेश गिरवाल, ज्योति तिवारी, चंदन सिंह अहिरवार, प्रेमनारायण साहू, गगन खत्री, पंकज प्रजापति, अबरार खान सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ