Sagar-:पं. दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय में तीन दिवसीय ‘युवा उत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ।The State Halchal News

सागर-:पं. दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के तीन दिवसीय ‘युवा उत्सव 2026’ का शुभारंभ सोमवार को माँ सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि प्रो. सुबोध जैन ने कहा कि युवा वर्ग वायु जैसी वेग और ऊर्जा का धनी है। उसे अपनी रचनात्मकता से देश के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में संतुलन बनाए रखें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बने।
इस उत्सव में कुल 27 विधाओं में विद्यार्थी अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन वाद-विवाद, रंगोली, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ