Narshingpur -:कजलियां पर्व पर ठाकुर बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।The State Halchal News

गोटेगांव-:कजलियां पर्व के पावन अवसर पर शनिवार को नगर के इष्टदेव श्रीदेव ठाकुर बाबा मंदिर में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पर्व की शुरुआत मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन के साथ हुई। सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक जालम सिंह पटेल, मणिनागेन्द्र सिंह फाउंडेशन के सचिव इंजी. सरदार सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, नगर पालिका अध्यक्ष पूनम जितेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष श्रद्धा पंकज चौकसे एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती सतीश पटेल ने श्रीदेव ठाकुर बाबा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद ठाकुर बाबा महाराज के चरणों में कजलियां अर्पित कर भोग लगाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
पूजन-अर्चन के बाद मंदिर परिसर में स्व. मणिनागेन्द्र सिंह पटेल (मोनू भैया) की स्मृति शेष में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा स्व. मोनू भैया द्वारा शुरू की गई सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए मोनू भैया मित्र मंडली, मणिनागेन्द्र सिंह फाउंडेशन एवं सहयोगियों द्वारा आयोजित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और वातावरण भक्तिमय नजर आया।

कजलियां अर्पित कर निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

गोटेगांव में कजलियां पर्व को धार्मिक आस्था के साथ भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के पर्व के रूप में मनाने की परंपरा है। लोगों ने अपने घरों में विधि-विधान से तैयार की गई कजलियां सबसे पहले नगर देवता श्रीदेव ठाकुर बाबा महाराज के चरणों में अर्पित कीं। इसके बाद परिवारजनों, मित्रों और परिचितों को कजलियां भेंट कर पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा बड़ों का आशीर्वाद लिया।
ठाकुर बाबा मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सेवा कार्य में मोनू भैया मित्र मंडली, मणिनागेन्द्र सिंह फाउंडेशन एवं सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मोनू भैया की सेवा भावना को किया याद

स्व. मोनू भैया ने अपने जीवनकाल में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से सेवा की जो परंपरा शुरू की थी, उसे उनकी स्मृति में लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। कजलियां पर्व पर आयोजित भंडारा भी इसी सेवा भावना की कड़ी रहा। आयोजन से जुड़े लोगों ने कहा कि मोनू भैया आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सेवा कार्य और समाज के प्रति समर्पण आज भी लोगों के बीच जीवंत हैं। उनकी स्मृति में आयोजित भंडारा उनकी सेवा भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है।
मित्र मंडली एवं सहयोगियों ने उनकी सेवा परंपरा को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी मा. मुलाम सिंह पटेल भैयाजी, समाजसेवी सरदार सिंह पटेल, युवा नेता प्रबल सिंह पटेल, पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार, राजकुमार जैन, डॉ. जितेंद्र चौबे, एकम सिंह पटेल, राजू राजपूत, सतीश पटेल, जितेंद्र ठाकुर,विक्की तिवारी,पंकज चौकसे, दीपक सोनी, टिन्नू तिवारी,आयुष पटेल, देवदत्त पचौरी, सचिन पाठक, किशन पटेल, शुभम पटैल,राजा जैन, योगेंद्र पटेल, विनोद पटेल, दीपक शास्त्री,वीरू तिवारी, विरू पटेल,अर्जुन मालगुजार, दुर्गेश पटेल, यशपाल पटैल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर 

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ