देवरीकला-: म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के खेल कैलेण्डर के अनुसार 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय महाविद्यालय मालथौन द्वारा जिला स्तरीय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी की टीम उपविजेता रही।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने विद्यार्थियों, टीम मैनेजर डॉ. भूपेन्द्र कुमार तथा क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल को बधाई दी और अगले स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ