देवरीकलां-: मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में 24 सितंबर गुरुवार को ‘‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को नशा से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए, जिससे नशा मुक्त भारत की संकल्पना साकार हो सके। शपथ के पश्चात नशा मुक्त रैली का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी शिवलाल अहिरवार ने विद्यार्थियों को एनएसएस स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम राष्ट्रीय सेवा योजना की 57वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में समाज सेवा एवं सेवा भाव जागृत करती है।
इस अवसर पर स्वच्छता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं श्रमदान किया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डॉ. जी.आर. चौहान, डॉ. कलम सिंह डुडवे, भगवत सिंह पटेल, डॉ. मनीषा पाण्डे, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. हरिशंकर सेन, ज्योति तिवारी, विनोद सोनी के साथ एनएसएस एवं एनसीसी के कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ