नरसिंहपुर: जिले के पलोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत 14 सितंबर से लापता 28 वर्षीय युवक तरवर उर्फ बड्डू गुर्जर की गुमशुदगी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस जांच में यह मामला पूर्व नियोजित हत्या का निकला, जहां आरोपियों ने युवक को करंट लगाकर मार डाला और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नर्मदा नदी में बहा दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामा के घर जाने का कहकर निकला था युवक
ग्राम खकरिया निवासी प्रार्थी लाखन सिंह गुर्जर ने 16 सितंबर को पलोहा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा तरवर 14 सितंबर की शाम को रिश्तेदार को छोड़ने ग्राम गुज्जरखेड़ा निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसकी मोटरसाइकिल भटेरा स्थित पावर हाउस के पास लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश
0 टिप्पणियाँ