देवरी कला-:म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में 23 सितम्बर बुधवार को महाविद्यालय की रेड क्रॉस इकाई के द्वारा सेवा संकल्प अभियान की श्रृंखला में मातृत्व स्वास्थ्य और जनकल्याण जागरूकता विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. मनीषा पांडे ने भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली योजनाओं के संबंध में जानकारी दी एवं उनको जागरूक रहने के लिए कहा तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए समय-समय पर सरकार जो कदम उठा रही हैं उसको संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं को बताने का प्रयास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि नारी शक्ति ही देश को नई दिशा प्रदान कर सकती हैं और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेड क्रॉस इकाई के प्रभारी संतोष मिश्रा ने भी अपने विचार साझा किया। इस अवसर पर डॉ. जी आर चेौहान, शिवलाल अरिहवार, डॉ. मनोज मिश्रा, डाॅ. मनीषा पाण्डे, डॉ. विनोद सोनी और अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ