केसली:-मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता नितिन खेहुरिया को तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर रविन्द्र सिंह तोमर की अनुशंसा पऱ प्रदेश अध्यक्ष कमलेश राय ने की है।आयोग द्वारा जारी नियुक्ति प्रमाण-पत्र के अनुसार नितिन खेहुरिया ने मानवाधिकार विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता कर मानवाधिकार संरक्षण एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सक्रिय योगदान की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उनकी नियुक्ति जून 2027 तक प्रभावी रहेगी।नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष नितिन खेहुरिया ने कहा कि वे क्षेत्र में मानवाधिकारों की रक्षा,शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यावरण,संरक्षण,सामाजिक समरसता एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने नितिन खेहुरिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की गतिविधियां ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी।
संवाददाता - रामबाबू पटेल जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ