Sagar-:दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर देवरी में निकली विजय रैली पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाए, आतिशबाजी से मनाया जश्न।The State Halchal News

देवरीकला-:मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार को देवरी नगर में पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकालकर जीत का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस जीत को प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
विजय रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्य चौराहे तक पहुँची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर “विजय कांग्रेस” और “दतिया अभी झांकी है, मध्य प्रदेश पूरा बाकी है” जैसे जोशीले नारे लगाए। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।
मुख्य चौराहे पर पहुँचकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुँह मीठा कर कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि दतिया की जनता ने विकास, जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जीत आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
रैली में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष बाबा राजोरिया, अमित सरवैया, डॉ. बीरेंद्र लोधी, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत आँचल आठया, टीना मेहरा, नगर अध्यक्ष गौरव पांडे, शुभम मिश्रा, कुलदीप नामदेव,परसराम पटेल, राहुल खटीक, सौरव नामदेव, भरत रजक, रोहित जैन, रोहित स्थापक, गौवर्धन यादव, जगदीश सेन, आदित्य दुबे, भुवनेन्द्र लोधी, प्रेमनारायण सकवार, सुरेंद्र बैरागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान नगर में उत्साह और उत्सव का माहौल बना रहा।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर 

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ