देवरीकलां-:शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के अंतर्गत एवं ‘‘प्रफुल्लचंद्र राय’’ जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान ही राष्ट्र की शक्ति है। कार्यक्रम अधिकारी शिवलाल अहिरवार ने कहा कि अगर देश को आगे बढ़ाना है तो विज्ञान को प्रयोगशाला से निकालकर खेत, खलिहान और कारखानों तक ले जाना होगा। डॉ. लक्ष्मी प्रसाद अहिरवार ने प्रफुल्लचंद्र राय के व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाष डाला। ज्योति तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आचार्य राय की स्वदेषी भावना आज आत्मनिर्भर भारत का आधार है। कार्यक्रम के पश्चात् विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शिनी लगाई गई। इसी दौरान आचार्य प्रफुल्लचंद्र राय का भारतीय विज्ञान और उद्योग में योगदान विषय पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें कु. खुशबू कुर्मी बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, कु. समीक्षा साहू बीएससी द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं कु. सुष्मा कुर्मी बीएससी तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में कु. प्रभा काछी बीएससी चतुर्थ वर्ष ने प्रथम स्थान, कु. निधि कुशवाहा बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय एवं मोहित राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन प्रेमनारायण साहू एवं आभार राजेश गिरवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अनामिका पाठक, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. आनंद भट्ट, चंदन सिंह अहिरवार सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ