Sagar-:शिक्षा के दीपस्तंभ निजाम सिंह उइके का भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह ग्राम चौका में गूंजा सम्मान का स्वर, 40 साल की सेवा का हुआ गौरवगान।The State Halchal News

देवरीकलां-:केसली विकासखंड की ग्राम पंचायत चौका में वरिष्ठ शिक्षक निजाम सिंह उइके जी की 40 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सागर हीरा सिंह राजपूत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि कु. प्रियंका पटेरिया और जिला पंचायत उपाध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिंह ठाकुर ने सहभागिता की।
वक्ताओं ने कहा कि श्री उइके का शिक्षा और मार्गदर्शन के क्षेत्र में 40 वर्षों का योगदान अतुलनीय रहा है। इस अवसर पर उन्हें शॉल-श्रीफल से सम्मानित कर उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की मंगलकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण और ग्रामीणों के लिए निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन भी किया गया।
समारोह में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह ठाकुर हिलगन, श्रीमती जनकरानी करन सिंह, श्रीमती भारती भूपेंद्र, मोती गोंड, भरत सिंह राजपूत, महिला बाल विकास अधिकारी, प्रहलाद सिंह, वीरेन्द्र ठाकुर सिलारी, दीपेन्द्र, संस्था परिवार, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ