देवरी कलां-: अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा देवरी, जिला सागर, मध्य प्रदेश के बैनर तले देवरी ब्लाक के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से 11 अप्रैल 2026 को टी.ई.टी.परीक्षा की अनिवारिता रद्द कराने एवं नियुक्ति दिनांक से गणना कर वरिष्ठता दी जाए को ले कर माननीय मुख्यमंत्री म.प्र.शासन के नाम तहसीलदार महोदया को ज्ञापन सोपा। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा देवरी के संयोजक प्रमोद कुमार चौबे ने बताया, ज्ञापन मे मांग है कि, लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी टीईटी परीक्षा आदेश तुरंत ही निरस्त करने एवं अध्यापकों के पक्ष में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने की कृपा करें। अध्यापक शिक्षक संवर्ग की पेंशन ग्रेजुएटी और अवकाशों के नगदी करण में भी उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करने की कृपा करें। वर्तमान समय में शिक्षक अपने भविष्य को लेकर परेशान है और शिक्षकों को रिटायर होने के बाद अपना जीवन अंधकार में दिखाई दे रहा है।
माननीय तहसीलदार मेम ने अध्यापकों की समस्त मांगों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री महोदय को व्यक्तिगत पत्र लिखकर शासन से हर स्तर पर निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने के लिए सैकड़ों की बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं हरिकृष्ण चौबे ,जय नारायन तिवारी,कन्हैया लाल ताम्रकार ,दिनेश दीक्षित,अभिषेक राजोरिया,अशोक राजोरिया, मनीष गुप्ता,रंजीत सिंह राजपूत,प्रभात लोधी ,मोहनी यादव,अनुराधा कौशिक,कल्पना वर्मा ,क्रांति ठाकुर,उपस्थित रही। मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष दशरथ सिंह लोधी ने 18 अप्रैल 2026 को सभी अध्यापकों से भोपाल धरना प्रदर्शन में चलने की अपील की।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ