देवरीकलां- :देवरी नगर के झुनकु वार्ड संगम घाट स्थित मुक्तिधाम में लंबे समय से जन सहयोग चल रही कायाकल्प की मुहिम अब रंग लाने लगी है। मुक्तिधाम में साफ सफाई,वृक्षारोपण सहित सौन्दर्यीकरण प्रयासों से अब मुक्तिधाम एक सुन्दर पार्क में बदल रहा है। गुरुवार को आयोजित महा श्रमदान अभियान में नगर के बुद्धिजीवी नागरिकों, युवाओं ने कई घंटो तक साफ सफाई कर पसीना बहाकर स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण के संकल्प को दोहराया।
गुरुवार सुबह से ही मुक्तिधाम में आयोजित महा श्रमदान में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और उन्होने मुक्तिधाम में साफ-सफाई, रोपित वृक्षों की गुढ़ाई सहित शमशान शेड के आसपास जमा कचरे का निष्पादन किया
इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन ने बताया कि मुक्तिधाम एक जगह है जहाँ व्यक्ति सब कुछ भूलकर जनकल्याण एवं सर्वकल्याण की भावना और संसार की वास्तविक सच्चाई के करीब होता है। नागरिकों द्वारा इस कार्य में बढ़ चढ़कर सहयोग किया जा रहा है।
महा श्रमदान अभियान में सतीष अरेले, महंत हरि कृष्ण दास, कश्यप बोहरे, श्रीकांत स्थापक, देशराज गुप्ता, जगत ठाकुर, वीरेंद्र जाटव, रामकुमार विश्वकर्मा, मुन्ना कोष्टी, कैलाश पटेल,
अमित कटारे, अंकित प्रजापति, शिवा नामदेव, वैभव खत्री सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ