देवरी कला -: समाजसेवी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन द्वारा ग्राम सिंगपुर गंजन (सामुदायिक भवन श्री राम मंदिर के पास) नि: शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया ,नि: शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सुबह 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित किया गया, सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा 230 लोगों की जांच की गई, जांच उपरांत 160 लोगों को चश्मा प्रदान किया गया, और 50 लोगो को दवाईयां वितरित की गई,आपरेशन हेतु 13 मरीजों को चित्रकूट रवाना किया गया
समाजसेवी अलकेश जैन ने बताया कि अगले माह की 23 तारीख को ग्राम सिंगपुर गंजन (सामुदायिक भवन श्री राम मंदिर के पास) में शिविर का आयोजन किया जाएगा
नेत्र परीक्षण शिविर में जनपद सदस्य रामजी दुबे, सरपंच कृष्ण कुमार, पूर्व सरपंच हरगोविंद कुर्मी,प्रभाती जैन, घासीराम कुर्मी,परसोत्तम कुर्मी,नारायण बहेरिया,यशवंत नामदेव,नन्हे भाई कुर्मी,रामगोपाल कुर्मी,अरविंद कुर्मी सहित अन्य लोग मौजूद रहे
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ