Sagar-:युवाओं को नशे से दूर रखकर ही होगा विकसित भारत का निर्माण : विधायक श्री लारिया।The State Halchal News

सागर-:शुक्रवार को "नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान" विषय पर आयोजित संगोष्ठी में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक  इंजी. प्रदीप लारिया जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री लारिया ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का आधार स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारित युवा शक्ति है। नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएं। साथ ही समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे जनजागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

संगोष्ठी में उपस्थित अनिल तिवारी (एसव्हीएन विश्वविद्यालय संस्थापक), वि.वि. परिवार, अतिथियों एवं नागरिकों ने नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए सकारात्मक सामाजिक वातावरण तैयार करना रहा।
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ