Sagar-: समाजसेवी संदीप जैन (बबलू सिनेमा) द्वारा शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान।The State Halchal News

देवरी कला-: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहजपुर में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर एक गरिमामयी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी श्री संदीप जैन 'बब्लू सिनेमा' ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह के दौरान श्री जैन ने विद्यालय की शिक्षा में अमूल्य योगदान देने वाले सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को सादर आमंत्रित कर शॉल और श्रीफल भेंट किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के त्याग, समर्पण और उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने समाजसेवी के इस प्रेरक कदम की भूरी-भरी प्रशंसा की।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर 

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ