देवरी कला -:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, सागर ग्रामीण के नवनियुक्त जिला महामंत्री पूरन अहिरवार ने आज समाजसेवी संदीप जैन (बबलू सिनेमा) से उनके निवास स्थान पर सौजन्य भेंट की और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाजसेवी संदीप जैन ने पूरन अहिरवार को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए सफलता की शुभकामनाएं दीं।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ