सागर -:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर निर्देश दिए कि मातृ मृत्यु के प्रत्येक प्रकरण में बैक ट्रैक कर कारणों की जांच की जाए। हाई रिस्क प्रेगनेंसी महिलाओं का गंभीरता से चिन्हांकन किया जाए, कोई भी महिला छूटनी नहीं चाहिए। एचआरपीडब्ल्यू का मैनेजमेंट गंभीरता से किया जाए तथा एनीमिया एवं सीवियर एनीमिया का विकासखंडवार चिन्हांकन प्रतिशत बढ़ाया जाए।
आशा कार्यकर्ताओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि लापरवाह एवं कार्य न करने वाली आशा कार्यकर्ताओं तथा संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही कर नोटिस जारी किए जाएं। एचबीएनसी (होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर) में जीरो विजिट वाली आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाए। स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया गया कि आपसी लाइव कम्युनिकेशन बनाए रखें और जमीनी स्तर के डेटा की जानकारी नियमित रूप से अनमोल पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ