Sagar-:उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर ने दिए निर्देश।The State Halchal News

सागर -:राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के प्रावधानों के अनुसार 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों को बुनियादी साक्षरता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के समस्त जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में "उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम' वर्ष 2022 से संचालित है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम सत्र 2022 से 2027 तक प्रदेश को पूर्ण साक्षर किये जाने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ग्राम/बसाहट/वार्ड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों का डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से ग्राम/बसाहट/वार्ड/नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत का सर्वे कार्य प्रचलन में है। राज्य स्तर से निर्धारित जिले के लक्ष्य को इस वर्ष पूर्ण किया जाना है। अभी तक किये गये सर्वे में विभिन्न कारणों से संलग्न साक्षरता की परिभाषा अनुसार चिन्हांकन हेतु शेष रह गये असाक्षरों का भी चिन्हांकन किया जाना है।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विभाग की विभिन्न योजनाओं अंतर्गत असाक्षर लाभार्थियों को साक्षर होने हेतु प्रेरित करते हुये उनके परिवार में असाक्षरों को चिन्हित कर उनकी जानकारी उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में ग्राम के नोडल अधिकारी (प्रत्येक ग्राम की शासकीय स्कूल के संस्था प्रधान) से साझा कर अभी तक चिन्हांकन हेतु शेष असाक्षरों को एन आई एल पी एप पर पंजीकृत कराकर विकासखण्डवार प्रमाणित जानकारी कार्यालय प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी जिला सागर की मेल आई.डी. adeosagar2014@gmail.com पर भेजना सुनिश्चित करें। कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये आगामी 7 दिवस में अभियान के रूप में आयोजन करने हेतु अपने अधिनस्थ अमले को निर्देशित करें।
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ