देवरी कला-:म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के विशेष विषेष कर्तव्यस्थ अधिकारी ए.के. राय एवं क्षेत्रीय कार्यालय सागर संभाग के अतिरिक्त संचालक डाॅ. रामकुमार गोस्वामी द्वारा आज 11 सितम्बर शुक्रवार को शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ ओम प्रकाश दुबे एवं प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. जी.आर. चोैहान एवं परीक्षा व जनभागीदारी प्रभारी डाॅ. कलम सिंह डुडवे द्वारा उच्चाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, लेखा शाखा, खेलकूद गतिविधियों इत्यादि का जायजा लिया और महाविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और तत्संबंधी आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। इस अवसर पर महाविद्यालय अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ