Sagar-:अग्निवीर सेना भर्ती रैली के संबंध में बैठक 2 सितंबर को।The State Halchal News

सागर -:जिले में अग्निवीर सेना भर्ती रैली के आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्राप्त पत्र के अनुसार इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर के मैदान पर 1 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के अध्यक्षता में भर्ती रैली के आयोजन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में 2 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी।
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ