Sagar-:देवरी नगर के महाकाली वार्ड में डिजिटल स्किल एकेडमी का शुभारंभ,समाजसेवी संदीप जैन ‘बबलू सिनेमा’ ने फीता काटकर किया उद्घाटन।The State Halchal News

देवरी कला -:देवरी नगर के महाकाली वार्ड में डिजिटल स्किल एकेडमी का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध समाजसेवी संदीप जैन (बबलू सिनेमा) रहे, जिन्होंने अपने कर-कमलों से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
संस्थान के संचालक शैलेंद्र खरे के इस प्रयास की सभी ने सराहना की। संदीप जैन ने उपस्थित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव, अवनीश मिश्रा, विजय राजपूत, अरविंद रजक, गोविंद नामदेव सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर 

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ