Sagar -:कुशवाहा समाज द्वारा 28 अगस्त को भगवान लवकुश की भव्य शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से मनाई जाएगी लवकुश जयंती।The State Halchal News

देवरी कला-:प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान लवकुश की जयंती एवं शोभायात्रा को लेकर कुशवाहा समाज की बैठक प्रेम परिणय गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के युवाओं, वरिष्ठ जनों एवं बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 अगस्त को भगवान लवकुश की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। भगवान लवकुश की भव्य शोभायात्रा माता मढ़िया कचहरी से प्रारंभ होकर सहजपुर तिराहा , गन्नी तिराहा, नगर पालिका तिराहा, महात्मा गांधी तिराहा, नौ देवी मंदिर से होती हुई मंडी प्रांगण पहुंचेगी जहां पर कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा इस अवसर पर वाहन रैली भव्य शोभायात्रा के साथ निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में कुशवाहा समाज के बंधु शामिल होंगे।
बैठक में मौजूद रहे प्रमुख व्यक्तियों में महेंद्र पटेल ,नारायण पटेल, पुखराज पटेल, रामदास पटेल, रामेश्वर पटेल, श्याम पटेल,विनय पटेल ,दयाल पटेल, नर्मदा पटेल, भरत पटेल, गोलू पटेल, झलकन पटेल, मोनू पटेल नरान पटेल, मनोहर पटेल, सुनील पटेल, सीताराम पटेल, आकाश पटेल, सहित सैकड़ों की संख्या मे समाज बंधु उपस्थित रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर 

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ