Sagar-:चितौरा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण; समय-सीमा में पारदर्शी खाद्यान्न वितरण के सख्त निर्देश।The State Halchal News

सागर -:सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा आज मंगलवार को चितौरा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पात्र हितग्राहियों को किए जा रहे खाद्यान्न वितरण की जमीनी स्थिति, वास्तविक स्टॉक, वितरण पंजी और ई-पॉस (e-POS) मशीन के आंकड़ों का मिलान कर सघन समीक्षा की।  अभिलेखों में कतिपय विसंगतियां पाए जाने पर उन्होंने संबंधित दुकान प्रभारी को रिकॉर्ड तत्काल अद्यतन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती पाल ने स्पष्ट निर्देशित किया कि शासन की मंशानुसार समस्त पात्र परिवारों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाए। वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और विसंगतियों को समाप्त करने के लिए ई-पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण उपरांत ही राशन संवितरण किया जाए। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को जिले की समस्त उचित मूल्य दुकानों का नियमित पर्यवेक्षण करने तथा उपभोक्ताओं की किसी भी शिकायत पर त्वरित वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वितरण प्रणाली में किसी भी स्तर पर पाई जाने वाली शिथिलता अथवा अनियमितता के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ