Sagar -:कलेक्टर के निर्देश पर अमानक /अवैध/ओवर रेटिंग फर्टिलाइजर पर कार्यवाही लगातार जारी अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय करने पर बीना में एफ आई आर दर्ज।The State Halchal News

सागर -:कलेक्टर सागर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में उर्वरकों की अवैध भंडारण अमानत उर्वरकों साथ ही उर्वरक की ओवर रेटिंग पर कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में उपसंचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा आज कार्रवाई की गई।

शुक्रवार , 03 जुलाई 2026 को कृषक श्री सुरेन्द्र सिंह दांगी, ग्राम दुरुवा, तहसील बीना, जिला सागर ने कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड बीना में उपस्थित होकर मेसर्स शुभम ट्रेडर्स, प्रोपराइटर अंकुश समैया, बीना के विरुद्ध एन.पी.के. 20:20:0:13 उर्वरक निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अवधेश राय, उर्वरक निरीक्षक श्री दीपेश मोघे, कृषि विस्तार अधिकारी श्री अभिषेक कौशिक एवं श्री प्रताप सिंह बागरी द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। टीम ने कृषकों एवं फर्म संचालक के कथन दर्ज किए तथा स्थल पंचनामा तैयार किया।
जांच के दौरान कृषकों एवं फर्म संचालक के कथनों के आधार पर यह पाया गया कि एन.पी.के. 20:20:0:13 उर्वरक कृषकों को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेचा गया। इसके अलावा फर्म पर उर्वरक मूल्य सूची, स्कंध एवं विक्रय दर बोर्ड प्रदर्शित नहीं था, तथा मांगने पर निर्धारित अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए।
 उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 की धारा 4 एवं 35 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 एवं 7 अंतर्गत बीना थाना में संबंधित फर्म संचालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 173 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

उपसंचालक कृषि ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों के विरुद्ध उर्वरकों की कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री एवं अन्य अनियमितताओं पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ