गोटेगांव -:नगर की कालोनियों और गलियों में बने हुए अमानक स्पीड ब्रेकर वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। गौरतलब है नगर में शायद ही ऐसा कोई प्रमुख मार्ग हो जहां ब्रेकर न बनाए गए हो। अब तो इनका विस्तार कालोनियों में भी किया जाने लगा लगा है। नगर में सड़कों पर बनाए जा रहे ब्रेकर के लिए कोई मापदंड तय नही है। नगर के वार्ड और छोटी बड़ी गलियों में लगभग 2 सौ ब्रेकर विभिन्न सड़क पर बने हैं। कई जगहों पर तो हर तीसरे या चौथे घर के आगे ऐसे स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं,जिनसे लोग परेशान रहते हैं।इसमें से अधिकांश गैर जरूरी और बिना मापदंड के बने है। कई स्थानों पर तो ब्रेकर इतने ऊंचे कर दिए गए हैं कि निकलना मुश्किल हो रहा है। महिला व बुजुर्ग वाहन चालकों को इससे काफी परेशानी होती है। इन ब्रेकरों के कारण लोग दुर्घटना के शिकार भी हो जाते है। नगर में लोगों ने अपने-अपने घरों के सामने मनमर्जी से ब्रेकर बना लिए हैं।लोगों का कहना है कि जहां बहुत जरुरी है वहां ही ब्रेकर बनाए जाने चाहिए। बिना किसी मापदंड के ब्रेकर बनाने से परेशानी होती है।
संवाददाता - रामबाबू पटेल , जिला नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ