सिलावट समाज संगठन मध्यप्रदेश द्वारा आगामी युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर बैठक हुई संपन्न

गोटेगाव-: सिलावट समाज संगठन मध्यप्रदेश द्वारा आगामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री विश्वकर्मा जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया है। इसके उपरांत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए पदाधिकारियों का परिचय एक दूसरे को प्राप्त हुआ। तदुपरांत सिलावट समाज संगठन के प्रदेश पदाधिकारी एवं नागरिक बंधुओं का शाल श्रीफल एवं तिलक लगाकर फूल मालाओं से सम्मान किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम में पधारे  प्रदेश पदाधिकारी ने उद्बोधन दिये। जिसमें सभी ने सामाजिक एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन पर विचार रखे। 
कार्यक्रम का आयोजन नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में किया जा गया है। कार्यक्रम में आगे की रणनीति बनाकर संगठन द्वारा यह  तय हुआ सिलावट समाज संगठन का एक विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन पिपरिया में रखा जाएगा। जिसमें समाज के युवक युवतियों का परिचय किया जाएगा।इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से सिलावट समाज के सदस्य बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।कार्यक्रम का आयोजन सिलावट समाज के जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष केएल सिलावट एवं राज सिलावट समाज संगठन पिपरिया द्वारा आयोजित किया जिसमें सिलावट समाज संगठन गोटेगाव से परमसिंह ठेकेदार प्रदेश अध्यक्ष,जितेंद्र चांदोरिया प्रदेश संरक्षक,दीनूसिह छिरा प्रदेश महामंत्री,
रंजीतसिंह पिपरोलिया प्रदेश सचिव,सुरेंद्र पिपरोलिया कोषाध्यक्ष,संजू चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी,पंचम रेहपुरिया कोर कमेटी,दिनेश परसवाल सरपंच,भाईलाल बिरतिया,कमलसिंह छिरा,क्षीरसागर सिलावट अशोक सिलावट,सतीश पिपरोलिया,रंजीत दौहैया कमलेश छिरा,राजा सिलावट,आकाश परसवाल
प्रदीप परसवाल आकाश सिलावट
जबलपुर जिले से रेवाराम असैया संगठन मंत्री,दौलत राजोरिया जिलाध्यक्ष झाऊलाल सिलावट,भोपाल से दुर्गेश विडवार, सुरेंद्र सोलंकी,जीपी सिलावट,शैलेन्द्र सिंह,रायसेन से घनश्याम सिलावट,भवानी प्रसाद सिलावट पिपरिया से गोपाल राज सिलावट,रविराज सिलावट,तरुण सिलावट,सीताराम सिलावट,अजय राज,मनोज सिलावट,यतेंद्र सिलावट,प्रकाश बिलासपुरिया,साईंखेड़ा से दिनेश सिलावट 
सहित बड़ी संख्या में सिलावट समाज के सदस्य शामिल रहे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर/नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) 
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ