सुरखी-:सुरखी और संपूर्ण जिले में ओबीसी क्रांति सेना, एससी, एसटी मिलकर लड़ेगा चुनाव
कल देवरी के पूर्व विधायक रतन सिंह सिलारपुर के जन्म उत्सव पर जा रहे चंबल टाइगर पीतम लोधी के काफिले का सुरखी में भव्य स्वागत किया गया और संत रविदास मंदिर में माल्यार्पण करने के लिए पैदल काफला निकाला गया, काफिले में ढोल नगाड़े बजाते हुए हजारों की संख्या में बच्चे बुजुर्ग झूमते हुए जय ओबीसी, जय संविधान, जय भारत ,जय क्रांति, जय भीम, के नारे उद्घोष करते हुए निकले
पहली बार सुर्खी क्षेत्र के अंदर सुर्खी के नागरिकों का जोश बाहर निकला और काफी गर्मजोशी से प्रीतम लोधी समेत संपूर्ण ओबीसी क्रांति सेना / राष्ट्रीय क्रांति सेना टीम का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्ग अहिरवार द्वारा तिलक लगाकर क्रांतिकारी साथियों का सम्मान किया और कहा कि अगर ओबीसी एससी एसटी एकता एक हो जाए तो भारत का प्रधानमंत्री भी हमारा व्यक्ति बन सकता है लेकिन हम जाती पाती में बटे हुए हैं और छुआछूत के कारण आज तक एक नही हो पा रहे थे,लेकिन इस सामाजिक न्याय यात्रा के कारण आज सुर्खी और संपूर्ण सागर जिले का sc.st.obc एक है।
सुरखी में कुछ समय पूर्व ओबीसी क्रांति सेना के बैनर के नीचे डॉ वीरेंद्र लोधी की अगुवाई में सुर्खी मे घाना की बेटी को न्याय दिलाने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम किया गया था उसी का परिणाम आज सभी के सामने आ रहा है कि लोगों में सामंतवादियो से,अन्याय से लड़ने की शक्ति उत्पन्न हो रही है और एससी एसटी ओबीसी के व्यक्ति अपने हक अधिकारों के लिए सड़कों पर आकर आवाज लगा रहे हैं इस अवसर पर ओबीसी क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुंदेलखंड टाइगर देवेंद्र सिंह ने कहा अब समय लड़ने का मरने का है और कुछ करने का है इस यात्रा में डॉ वीरेंद्र लोधी वरिष्ठ समाजसेवी, राष्ट्रीय सचिव ओबीसी क्रांति सेना रजनी कुशवाहा, वीरेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी क्रांति सेना लक्ष्मी कुशवाहा, ओबीसी क्रांति सेना रामकिशोर लोधी जिला अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष ओबीसी क्रांति सेना परसराम कुशवाहा जी मोती कुशवाहा चंदू कुशवाहा बेरखेड़ी हरीश लोधी वीरेंद्र लोधी पुष्पेंद्र लोधी शालीन सिंह लोधी सोनू लोधी राहुल लोधी देवरी विधानसभा अध्यक्ष शिवा अहिरवार ब्लॉक अध्यक्ष उमेश जी सोशल मीडिया अध्यक्ष राजा जी श्री राम अहिरवार चंद्रभान रविदास दीपक डॉक्टर सोनू वीरेंद्र रामराज राम भाई अनिल सूर्यवंशी छोटू संदीप अजय माखन दुर्गेश मुन्ना अनिकेत सेवक गजाधर राजेंद्र धर्मेंद्र अमित आदि के नेतृत्व में सुर्खी संत रविदास मंदिर में पूजा अर्चना की भीम आर्मी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ