Sagar-:महाविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, प्रेरणा संवाद कार्यक्रम सम्पन्न।The State Halchal News 

देवरी कला -:म.प्र. शासन उच्च शिक्षा भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में 04 सितम्बर शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व प्रेरणा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. ओम प्रकाश दुबे ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि कृष्ण एक विचारधारा है जो सम्पूर्ण ब्रम्हाण्ड में संनिहित है और जीव-जगत दोनों के कल्याण के लिए प्रेरणास्प्रद है। हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीकृष्ण ने मानवता के कल्याण एवं कर्मनिष्ठता प्रेम शांति सद्भाव के महानायक हैं उनके दिव्य जीवन संदेष सृष्टि और जनमानस में प्रेरणास्प्रद रहेंगे। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. जी.आर. चैौहान ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्षन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। मंच संचालन विनोद सोनी एवं आभार प्रेमनारायण साहू ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डाॅ. कलम सिंह डुडवे, वंदना साहू, डाॅ. रिजवान खान, डाॅ. सारांश राजोरिया, राजेश गिरवाल, ज्योति तिवारी सहित महाविद्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)

Uploaded Image
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ