देवरीकला-: पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व विधायक ने किसानों की पीड़ा को लेकर जिला प्रशासन को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली कटौती, खरीफ मौसम की फसल के लिए खाद की भारी कमी और अवैध शराब,मूंग खरीदी, अफीम व ड्रग्स के खिलाफ प्रशासन की नाकामी जैसे गंभीर मुद्दे शामिल किए गए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान देवरी एसडीएम हर बार की तरह इस बार भी नदारद रहे।
एसडीएम की अनुपस्थिति से नाराज़ किसानों में नाराजगी
एसडीएम की अनुपस्थिति से नाराज किसानों ने तुरंत ‘एसडीएम मुर्दाबाद! एसडीएम मुर्दाबाद!’ के नारे लगाए। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा मुर्दाबाद! भाजपा मुर्दाबाद!’ के नारे लगाकर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जताया।
सैकड़ों की भारी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। माहौल पूरी तरह से प्रदर्शनकारी रहा और नारेबाजी के साथ प्रशासन की उपेक्षा की कड़ी निंदा की गई।
पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि किसान बार-बार अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी लगातार मुँह छिपा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन समस्याओं का तुरंत समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें:
बिजली कटौती पर तत्काल रोक
खरीफ फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना
अवैध शराब, मूंग खरीदी,अफीम और ड्रग्स माफिया पर सख्त कार्रवाई
लगातार बढ़ रही चोरियां के मामलों पुलिस प्रशासन की नाकामी
अन्य 12 महत्वपूर्ण किसान हित के मुद्दे
स्थानीय किसानों ने कहा कि खरीफ की तैयारी के मौसम में खाद न मिलना उनकी फसलों को बर्बाद कर की जिंदगी को मुश्किल बना रही है।
बही ज्ञापन देते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि भाजपा की सरकार कुंभकरण की नींद सो रही हे न उसे किसानों की समस्या दिख रही है ,अधिकारी जितने भी हे चाहे वो राजस्व के हो या किसी भी विभाग के केबल लूटमार मचा कर रखी है बिना पैसे लिए राजस्व विभाग में कोई कार्य नहीं होता
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ