देवरी कला-: विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरी वीर में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी का ग्रामीणों द्वारा हार्दिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
मंत्री श्री लोधी ग्राम के सरपंच एवं लोधी क्षत्रिय महासभा ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश सिंह लोधी के निवास पहुंचे। यहां क्षेत्रवासियों ने पुष्पमाला पहनाकर, तिलक लगाकर और पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, समाजसेवी, लोधी समाज के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंत्री श्री लोधी ने उपस्थित जनों से आत्मीय मुलाकात की और क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा दिए गए स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”
ग्रामीणों ने मंत्री श्री लोधी के सरल स्वभाव और क्षेत्र के प्रति निरंतर सक्रियता की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और अपनत्व का माहौल छाया रहा।
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ