Sagar -:खुरई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन ने बूथ स्तर तक उत्साह से मनाई  बाबासाहेब आंबेडकर जयंती।The State Halchal News

सागर-: खुरई विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय भाजपा संगठन ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के कार्यक्रम अनुसार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के विशेष प्रयासों और संसाधनों की पूर्ति के साथ खुरई विधानसभा क्षेत्र सहित सभी 6 मंडलों में उत्साहपूर्वक बाबासाहेब डॉ आंबेडकर की जयंती के सभी कार्यक्रम हुये।
 
जयंती के पूर्व संध्या पर डॉ. अम्बेडकर की क्षेत्र में स्थापित सभी प्रतिमाओं की साफ-सफाई और रात्रि में दीपोत्सव का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। जयंती दिवस पर प्रातः काल से ही बूथ स्तर व वार्ड स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन प्रारंभ हो गया। इसके तहत बाबा साहब की प्रतिमाओं व चित्रों पर माल्यार्पण, तिलकोत्सव एवं मिठाई वितरण के कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर हुए। क्षेत्र के सभी 250 बूथों पर जयंती पर्व पर उत्साह का वातावरण रहा और जयंती उपरांत संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
 
ज्ञातव्य हो कि भाजपा द्वारा 6 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस से ही लगातार बूथ स्तर, ग्राम व बस्ती स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसके तहत खुरई विधानसभा क्षेत्र में संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया गया। इसी के तहत आज बाबा साहब की जयंती पर उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अनुसूचित जाति वर्ग द्वारा याद किया गया।

खुरई विधानसभा क्षेत्र के खुरई नगर, खुरई ग्रामीण, धनोरा, मालथौन, बरोदियाकलां और बांदरी मंडलों में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती हेतु पूर्व गृहमंत्री,क्षेत्रीय विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों व अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई थीं। इस कारण कार्यक्रमों का अभूतपूर्व सफल आयोजन बूथ स्तर तक हो सका। कार्यक्रम के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम "चलो बस्ती चलो अभियान" चलाया गया था जिनमें जगह-जगह बाबा साहब की जयंती की तैयारियों की समीक्षा हो गई थी और कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन हो सका।
 
क्षेत्रीय विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया और डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा देश को प्रदान किये गए अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए नमन किया है
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ