तेंदूखेड़ा -:प्रतिभाशाली प्रतिभाओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। ये लोग हमारे देश के लिए एक प्रेरणा हैं। हमें उनसे सीखना चाहिए और उनके जैसे बनने का प्रयास करना चाहिए। इन तीनों बेटियों ने यूपीएससी में सफल होकर जिले का एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है हम इन सभी से अपील करते हैं कि प्रभावशाली व्यक्ति तो अपना काम कहीं से भी करवा लेते हैं परंतु हमें यह ध्यान देना है कि जिनका कोई सहारा नहीं है हमें उनका सहारा बनाकर कार्य करना है यही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है। उक्त बात नरसिंहपुर
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश दौरा आयोजित सम्मान समारोह में ही मधुवन रिसोर्ट तेन्दूखेड़ा में सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली यूपीएससी में चयनित बेटियों के सम्मान समारोह में कही
सुश्री पूजा सोनी एस डी एम,,सुश्री प्राची जैन नरसिंहपुर,
सुश्री दीक्षा पाटकार करकवेल को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक सम्मानित किया । प्रदेश के महामंत्री इंजी सुनील कोठारी ने इन तीनों बेटियों की सफलता से सभी को प्रेरणा लेकर सफल होने का आवाहन किया, प्रदेश सदस्य मिनेंद्र डागा ने, माननीय कलेक्टर महोदय एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में इन प्रतिभाओं के सम्मान को गौरवशाली बताया
संगठन के जिला प्रभारी बी डी सोनी ने जिला अध्यक्ष अजय जैन जी एवं सहयोगी मित्रों के सहयोग से आयोजित इस भव्य सम्मान समारोह सराहना करते हुए कहा कि आज हम इनको सम्मानित करके अपने आप एवं संगठन को भी सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के लिए आज गौरव की बात है कि पांच आई ए एस एक साथ मंच पर है जो निश्चित ही बहुत गौरवपूर्ण क्षण है।
इस अवसर पर
श्रीमती रजनी सिंह(IAS,कलेक्टर, गजेंद्र नागेश(IAS),सीओ जिला पंचयात , एंड एस पी संदीप भूरिया (IPS)
तहसीलदार निर्मल पटले, , ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। सभी शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजन के सूत्रधार
वैश्य जिलाध्यक्ष चौधरी अजय जैन परीधान तेंदुखेडा, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर जैन , गाडरवारा से जिला महामंत्री राजीव जैन थाला वाले
सुनील मोदी नगर परिषद सांईखेड़ा अध्यक्ष स्वाति अग्रवाल, समाजसेवी डा .प्रकाश जैन, गोटेगांव से जिला उपाध्यक्ष पार्षद मनीष जैन जिला महामंत्री ई दीपक खरया, युवा प्रभारी अमित बालाजी ,राजीव अग्रवाल, आशीष जैन करेली,तहसील अध्यक्ष टिंकू अग्रवाल, समाजसेवी संध्या कोठारी, तहसील नरसिंहपुर अध्यक्ष
श्रीमती निशा सोनी, के.के सोनी, जिला महामंत्री राजीव जैन थाला वाले गाडरवारा,पंकज स्वदेशी, महेश साहू, करेली से पंकज गुप्ता, कौशल नेमा,सजंय ब्रजपुरिया, अरविंद जैन डोभी,डाँ सजंय साहू, पंकज स्वदेशी , विनोद नगरिया राजेश राय, पुरुषोत्तम राय, महेंद्र सोनी ज्ञानचंद मयंक, प्रवीण गुप्ता, रजनीश जैन,धर्मेन्द्र सोनी, शांत सेठ, रेवाराम साहू,प्रदीप कोठारी, श्रीमती रानू अग्रवाल, श्रीमती प्रीति सेठ,अनूप रूसिया,श्रीमती राज जैन, श्रीमती आनँदधारा, गोपाल गुप्ता, विपुल स्वदेशी, अक्षय जैन, राजेश जैन, सुरेंद्र सोनी, श्रीमती रंजना अग्रवाल, श्रीकांत मोदी, अनिल स्वदेशी, श्रीमती नीतू अग्रवाल, पवन जैन,गंगाधर साहू, पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति ने समारोह को भव्यता प्रदान की कार्यक्रम प्रभावी संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन के महामंत्री महीष मोदी ने किया। कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति के लिए आभार एड युवा इकाई जिला महामंत्री गगन अग्रवाल द्वारा व्यक्त किया गया।
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ