Sagar-:पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र से चुने गए भाजपा मंडल अध्यक्षों व प्रतिनिधियों को बधाई दी। The State Halchal News

खुरई -:सागर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित 6 भाजपा मंडल अध्यक्षों व 6 भाजपा मंडल प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि सभी 12 नवनिर्वाचित अध्यक्ष और प्रतिनिधि युवा हैं। ये सभी क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं का लाभ व जानकारी क्षेत्र के जन जन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे
उल्लेखनीय है कि इस बार दो नये भाजपा मंडल खुरई क्षेत्र में बनाए गए हैं जिनके अध्यक्ष व प्रतिनिधियों के चुनाव भी कराए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के 4 पुराने व दो नये मंडलों में निर्वाचित हुए अध्यक्षों की सूची के अनुसार भाजपा खुरई नगर मंडल अध्यक्ष चौधरी राहुल जैन, खुरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह राजपूत (नरोदा), धनौरा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राजपूत (सिंगपुर), बांदरी मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर (झीकनी), बरोदियां कलां मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव (प्रेमपुरा), मालथौन मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी (रामछायरी) शामिल हैं निर्वाचित भाजपा मंडल प्रतिनिधियों की सूची में खुरई नगर मंडल प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह (निर्तला) खुरई ग्रामीण मंडल प्रतिनिधि हरिशंकर कुशवाहा (मुकारमपुर), धनौरा मंडल प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह (धनौरा), मालथौन मंडल प्रतिनिधि रामकुमार बघेल (खरैरा), बरोदिया कलां मंडल प्रतिनिधि दयाराम चौरसिया (बरोदिया), बांदरी मंडल प्रतिनिधि नारायण लोधी (पप्पू मुकद्म बांदरी) शामिल हैं
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश) 



Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ