लोगों की समस्या का निराकरण भी किया गया
गौरझामर।,
ग्राम पंचायत गौरझामर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉक्टर मोहन यादव की आव्हान पर एकदिवसीय मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत जनकल्याण पर्व मनाया गया जिसमें ग्राम के लोगों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें उनका लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित करते हुए मार्गदर्शन दिया गया इस अवसर पर लोगो की समस्याओं के आवेदन लेकर उनकी समस्याओं का निदान किया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया के प्रतिनिधि के रूप में प्रियंका पटेरिया ने उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गौरझामर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी सरपंच बवीता विश्वकर्मा उपसरपंच रोशन घुरा , पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी सभी पंच ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता पटेल और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिको ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान को जन कल्याण पर्व के रूप में मनाया
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अन्तर्गत लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अन्तर्गत लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया
0 टिप्पणियाँ