गोटेगांव-:गणेश उत्सव को लेकर गोटेगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई एसडीएम देवंती परते,एसडीओपी भावना मरावी, थाना प्रभारी शहदेवराम साहू, नपा अधिकारी विद्युत विभाग मौजूदगी में आयोजित बैठक में गणेशोत्सव समिति के सदस्यों को मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक विशेष सावधानी बरतते हुये गणेश उत्सव का पर्व मनाने अपील की। इस दौरान एसडीओपी भावना मरावी ने समिति के सदस्यों से कहा कि गणेश उत्सव के दौरान आम नागरिकों के हितों को लेकर विशेष ध्यान रखते हुये पर्व मनाना है। उन्होंने पंडाल परिसर में विद्युत व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने कहा जिससे अप्रिय घटना से बचा जा सके। थाना प्रभारी शहदेवराम ने कहा कि पंडाल परिसर में असामाजिक तत्वों का विशेष ध्यान दे जिससेअप्रिय घटना न घटे विसर्जन के दौरान पटाखा ऐसे स्थान पर फोड़ा जाये जहां आसपास कोई मौजूद न हो वहीं साउंड सिस्टम को लेकर उन्होंने कहा कि अधिक साउंड में लउडस्पीकर का उपयोग नहीं करना है। जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो उन्होंने नगर के सभी समितियों की सूची थाने में जमा करने की अपील की ने प्रशासन ने सही समय पर प्रतिमा विसर्जित करने की बात कही जिससे नगर में बेहतर वातावरण बना रहे। इस दौरान नगर प्रशासन,समस्त जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु आम नागरिक सहित गणेशोत्सव समिति के सदस्य मौजूद रहे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ