नरसिंहपुर-: गोटेगांव नगर के स्थानीय नया बाजार प्रांगण में स्थित भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष सिलावट समाज संगठन के सभी पदाधिकारी ने आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित किया तदउपरांत कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का फूल माला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों ने अंबेडकर जी के जीवन पर अपना अपना उद्बोधन दिया मीडिया प्रभारी संजू सिलावट ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालना मतलब सूरज को दीपक की रोशनी दिखाने जैसा है, डॉ अंबेडकर ने देश के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए हैं,वहीं पार्षद प्रतिनिधि दीनू छिरा ने कहा हमारा मकसद कोई भी रहे लेकिन समाज और संगठन मजबूत रहना चाहिए हमेशा एक दूसरे की मदद और सम्मान करना चाहिए वहीं
जितेंद्र चांदोरिया परम सिंह ठेकेदार देवीसिंह,दौलत राजोरिया गौरीशंकर आदि वक्ताओं में उद्बोधन के माध्यम से अपनी बात रखी एवं उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओ को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी मंच संचालन जितेंद्र चांदोलिया द्वारा एवं आभार व्यक्त राजा सिलावट द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सिलावट समाज संगठन के परमसिंह ठेकेदार प्रदेश अध्यक्ष,जितेंद्र चांदोरिया प्रदेश संरक्षक,रेवाराम असैया संगठन मंत्री,दीनू छिरा पार्षद प्रतिनिधि,गौरीशंकर सिलावट जिलाध्यक्ष,राजाराम कस्तवार,संजू चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी(पत्रकार),
कमलकांत जारोलिया सहसचिव,संजय चांदोरिया सचिव,लोचन सिलावट प्रवक्ता,सुरेंद्र पिपरोलिया कोषाध्यक्ष, देवीसिंह परसवाल सचिव,मयंक छिरा,राकेश बझैया,कान्हा छिरा,दिनेश परसवाल,रंजीत दौहैया,दुर्गेश सिलावट सह मीडिया प्रभारी,अजय छिरा विनीत छिरा,मोनू सिलावट,आकाश परसवाल,रोहित मिहोलिया,योगेंद्र बरसैया, परसराम सिलावट,संजय दोहैया धनंजय दोहैया,वरिष्ठ नागरिक उत्तम सिंह छिरा,परसोत्तम परसवाल,परसराम छिरा,प्रकाश सिलावट,महेन्द्र मोती,महेंद्र परसवाल ,जबलपुर से दौलत राजोरिया जिला अध्यक्ष जबलपुर,रघुवरप्रसाद प्रदेश प्रचार मंत्री,राजेश मिहोलिया जिला कोषाध्यक्ष,रमेश परसवाल जिला उपाध्यक्ष,पुरुषोत्तम सिह जिला प्रचार मंत्री,होरी लाल दोहैया सहित सिलावट समाज के सैकड़ो सामाजिक बंधु उपस्थित रहे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ